Move to Jagran APP

खर्च कम करने के लिए नगर पालिका हटा सकती कर्मचारी

संवाद सहयोगी बिदकी वेतन के गंभीर संकट से जूझ रही नगर पालिका अब आउट सोर्सिग पर लगे क

By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Jan 2022 08:42 PM (IST)Updated: Mon, 17 Jan 2022 08:42 PM (IST)
खर्च कम करने के लिए नगर पालिका हटा सकती कर्मचारी
खर्च कम करने के लिए नगर पालिका हटा सकती कर्मचारी

संवाद सहयोगी, बिदकी : वेतन के गंभीर संकट से जूझ रही नगर पालिका अब आउट सोर्सिग पर लगे कर्मचारियों की तैनाती की समीक्षा कर रही है। कर्मचारियों की कटौती होते ही नगर पालिका में वेतन पर खर्च कम हो जाएगा। कर्मचारियों को कटौती पर नगर पालिका सफल न हुई तो फिर स्वकर प्रणाली लागू करना ही एक विकल्प बचेगा।

loksabha election banner

बिदकी नगर पालिका को मिलने वाली राज्यवित्त की धनराशि में शासन से लगातार कटौती कर रहा है। इससे कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल पा रहा है। कर्मचारियों को माह नवंबर का वेतन नहीं मिल पाया है। नगर पालिका सफाई, जलकल व दफ्तर में नियमित व संविदा कर्मचारियों के अलावा आउट सोर्सिग से भी कर्मचारियों की तैनाती है। वित्तीय संकट से जूझ रही नगर पालिका समय से कर्मचारियों को वेतन नहीं दे पा रही है। अब आउट सोर्सिग पर रखे गए कर्मचारियों की समीक्षा की जा रही है। इन कर्मचारियों की संख्या में कटौती कर खर्च को कम करने की तैयारी की जा रही है। हालांकि ऐसे कर्मचारियों को को छांटा जा रहा है, जो काम के प्रति लापरवाह हैं। नगर पालिका भी उन्हीं को बाहर का रास्ता दिखाना चाहती है। कटौती से काम प्रभावित हुआ तो फिर स्वकर प्रणाली को लागू कर टैक्स वसूली पर जोर देगी।

किसी को हटाने का कोई विचार नहीं है। अभी तो लापरवाह कर्मचारियों को चिह्नित कराया जा रहा है। वेतन पर संकट चल रहा है। आउट सोर्सिग पर रखे गए कर्मचारियों की समीक्षा की जा रही है। अभी और कुछ नहीं कहा जा सकता है।

निरूपमा प्रताप, ईओ नगर पालिका बिदकी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.