Move to Jagran APP

मंडी समिति बनी थी अस्थाई जेल

जागरण संवाददाता फतेहपुर राम जन्मभूमि प्रकरण को लेकर जिला जेल और अस्थाई जेल मंडी समिति की मौजूदा परिवेश में चर्चा तेज हो गई है। श्रीराम मंदिर आंदोलन में हुई गिरफ्तारी के बाद कारसेवकों को गैर जनपदों में रखा गया था। इनमें मोदी सरकार के कौशल विकास मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय भी शामिल हैं। इसके साथ ही अन्य जनपदों से पकड़कर लाए गए कारसेवकों को अस्थाई जेल बनाकर मंडी समिति में निरुद्ध किया गया था। प्रतिदिन जिले से तमाम भाजपाई उनसे मिलने जाया करते थे। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश बाजपेयी बताते हैं कि वर्ष 1990 में कारसेवकों की धरपकड़ हुई। इनमें भाजपा नेता महेंद्र नाथ पांडेय 22 दिनों तक जिला जेल में बंद रहे। उनसे मिलने गया तो जोश में कमी नहीं दिखी। जेलों से रिहा होने वाले भाजपाई भी समय समय पर पहुंचते रहे हैं। मंडी समिति की अस्थाई जेल में एक सैकड़ा से ऊपर गैर जनपदों के कारसेवक बंद थे। उन्होंने बताया कि जिले में मंदिर आंदोलन को लेकर खासा उत्साह रहा है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 04 Aug 2020 11:56 PM (IST)Updated: Wed, 05 Aug 2020 07:25 AM (IST)
मंडी समिति बनी थी अस्थाई जेल
मंडी समिति बनी थी अस्थाई जेल

जागरण संवाददाता, फतेहपुर : राम जन्मभूमि प्रकरण को लेकर जिला जेल और अस्थाई जेल मंडी समिति की मौजूदा परिवेश में चर्चा तेज हो गई है। श्रीराम मंदिर आंदोलन में हुई गिरफ्तारी के बाद कारसेवकों को गैर जनपदों में रखा गया था। इनमें मोदी सरकार के कौशल विकास मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय भी शामिल हैं। इसके साथ ही अन्य जनपदों से पकड़कर लाए गए कारसेवकों को अस्थाई जेल बनाकर मंडी समिति में निरुद्ध किया गया था। प्रतिदिन जिले से तमाम भाजपाई उनसे मिलने जाया करते थे।

loksabha election banner

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश बाजपेयी बताते हैं कि वर्ष 1990 में कारसेवकों की धरपकड़ हुई। इनमें भाजपा नेता महेंद्र नाथ पांडेय 22 दिनों तक जिला जेल में बंद रहे। उनसे मिलने गया तो जोश में कमी नहीं दिखी। जेलों से रिहा होने वाले भाजपाई भी समय समय पर पहुंचते रहे हैं। मंडी समिति की अस्थाई जेल में एक सैकड़ा से ऊपर गैर जनपदों के कारसेवक बंद थे। उन्होंने बताया कि जिले में मंदिर आंदोलन को लेकर खासा उत्साह रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.