चुनाव में मिला प्यार, जनता के दुख के बनें भागीदार
जागरण संवाददाता फतेहपुर जूम मीटिग के जरिए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार उर्फ लल्लू
जागरण संवाददाता, फतेहपुर : जूम मीटिग के जरिए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार उर्फ लल्लू ने अल्प संख्यक विभाग के पदाधिकारियों के संग बैठक की। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, पंचायत चुनाव की सफलता कार्यकर्ताओं की लगन और मेहनत की फलसफा है। इसलिए पार्टी का हर कार्यकर्ता जनता के दुख-दर्द का भागीदार बनें और जन जुड़ाव कायम रखें।
कार्यकर्ताओं से कहा, त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव में भागीदारी करके उम्मीद से ज्यादा परिणाम लाए हैं। ऐसे समय में कांग्रेस के प्रत्येक स्तर के पदाधिकारियों का कर्तव्य है कि वह लोगों के बीच उसी उत्साह से जाए और हर संभव आर्थिक, स्वास्थ्य सेवा के साथ वह सामग्री जो चिकित्सा के लिए और भूख के लिए जरूरी है स्थानीय स्तर पर मिलकर पार्टी पूरी करे। यूपी कांग्रेस हेल्प डेस्क पर भी मदद के लिए आगे आए। मीटिग में प्रदेश सचिव मिसबाहउल हक, मो. आलम और जिला अध्यक्ष बाबर खान ने हिस्सा लिया।