रामनरेश अध्यक्ष और रावेंद्र को मिला मंत्री पद का दायित्व
तहसील सभागार में शुक्रवार को उ.प्र. लेखपाल संघ खागा उपशाखा का चुनाव हुआ।
By JagranEdited By: Published: Fri, 20 May 2022 06:31 PM (IST)Updated: Fri, 20 May 2022 06:31 PM (IST)
रामनरेश अध्यक्ष और रावेंद्र को मिला मंत्री पद का दायित्व
संवाद सहयोगी, खागा : तहसील सभागार में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ खागा उपशाखा का चुनाव हुआ। इसमें अध्यक्ष, मंत्री, कोषाध्यक्ष आदि सात पदों पर एक-एक पर्चा दाखिल होने पर सभी पदाधिकारियों का निर्विरोध चयन किया गया। चुनाव अधिकारी क्षत्रपाल तथा सहायक चुनाव अधिकारी सुरेंद्र श्रीवास्तव ने तहसील अध्यक्ष पद पर रामनरेश, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विपिन यादव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर संतोष कुमार, मंत्री पद में रावेंद्र कुमार, उपमंत्री पद में प्रेरणा सिंह, कोषाध्यक्ष पद में प्रकांशु सिंह तथा आडीटर पद के लिए विकास कुमार चुने गए हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें