मुख्य पाइप लाइन में लीकेज, पेयजल का संकट
संवाद सूत्र असोथर कस्बे की पेयजल व्यवस्था एक बार फिर से औंधे मुंह गिर गई है। एक सप्ताह
संवाद सूत्र, असोथर : कस्बे की पेयजल व्यवस्था एक बार फिर से औंधे मुंह गिर गई है। एक सप्ताह से टंकी को भरने वाली मुख्य पाइप लाइन लीकेज हो गई है। टंकी के नहीं भरने से पेयजल का संकट गहराया हुआ है। समस्या की जद में आई जनता ने अधिशासी अधिकारी से गुहार लगाई गई है।
असोथर कस्बे की 25 हजार की आबादी को ग्राम समूह पेयजल योजना से घर घर पानी पहुंचता है। जल निगम से संचालित होने वाली पेयजल योजना नगर पंचायत के गठन के बाद हैंडओवर कर दी गई है। पेयजल समूह योजना की खासी हालत पतली हो गयी है। पेयजल योजना से एक चौथाई लोग ही संतृप्त हो रही है। कस्बे के भगवानदास गुप्ता, मुन्नी सिंह, मनोज गुप्ता, सर्वेश गुप्ता, शिव प्रकाश अग्रहरि, छोट्टन सविता का कहना है कि नगर पंचायत से शिकायत की गयी है। पेयजल संकट से निजात दिलाने की मांग की गई है। अधिशासी अधिकारी अजय कुमार पांडेय ने बताया कि समस्या संज्ञान में आई है। शनिवार से पाइप की खोदाई करके मरम्मत करवाई जाएगी।