हाथरस में प्रशासन का अमानवीय चेहरा उजागर
जागरण संवाददाता इटावा हाथरस की घटना में प्रशासन ने अमानवीय चेहरा प्रदर्शित किया है। बे
By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Oct 2020 11:05 PM (IST)Updated: Sun, 18 Oct 2020 11:05 PM (IST)
जागरण संवाददाता, इटावा : हाथरस की घटना में प्रशासन ने अमानवीय चेहरा प्रदर्शित किया है। बेटी और उसके स्वजनों को न्याय नहीं मिला तो जबरदस्त आंदोलन किया जाएगा। कचहरी परिसर में भारतीय किसान मजदूर दलित संगठन के तत्वावधान में पंचायत हुई, जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम सिंह कुशवाहा ने की। संचालन जिलाध्यक्ष नरेश चंद्र गोयल ने किया। हाथरस की बेटी सहित पांच सूत्रीय मांगों का मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशानिक अधिकारी को सौंपा गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें