सिसकती सुविधाओं पर बढ़ा किराया
जागरण संवाददाता, फतेहपुर : प्रदेश की योगी सरकार ने रोडवेज बसों से सफर को 9 पैसे प्रति ि
जागरण संवाददाता, फतेहपुर : प्रदेश की योगी सरकार ने रोडवेज बसों से सफर को 9 पैसे प्रति किलोमीटर महंगा कर दिया। इससे यात्रियों में निराशा रही। लोगों का कहना था कि सुविधाओं के नाम पर कुछ नहीं किया गया है। अधिकांश बसों की सीटें टूटी है। कई बसे तो इतनी खटारा है, जिनमें बैठ पाना मुश्किल है। अब स्थानीय रूटों के साथ गैर जिलों की यात्रा महंगी हो गई है।
किराया बढ़ाए जाने से रोडवेज के ज्वालागंज बस स्टैंड में यात्री किस जिले का कितना किराया बढ़ाया गया, उसका पता लगाते रहे और कहते है कि सरकार ने यात्रा का किराया तो बढ़ा दिया है लेकिन यात्रियों की सुविधाओं का कोई ख्याल नही रखा है। लोगों गर्म पानी पीना पड़ा है और टूटी बसों की सीटों में बैठकर यात्रा करनी पड़ती है। वही किराया महंगा होने की वजह से यात्रियों की संख्या भी विगत दिनों की तुलना में कमी दिखी। पहले से बस का किराया ट्रेन से अधिक था, अब तो और अंतर बढ़ गया है।
फतेहपुर से लागू नया किराया
शहर - पहले - अब
कानपुर : 91- 99
लखनऊ : 126-138
इलाहाबाद : 121- 132
बांदा : 76 -83
दिल्ली : 545-602
आगरा : 491-612
स्थानीय रुटों का किराया
स्थान - पहले -अब
सैनी : 63-69
खागा : 32-35
¨बदकी : 41-48
जहानाबाद : 63 - 70
बढ़ा किराया लागू : एआरएम
- रोडवेज के एआरएम ओपी ओझा का कहना था कि प्रदेश सरकार द्वारा यात्रा के लिए बढ़ाए गए किराए को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। कहा कि बसों में कोई खास किराए की बढ़ोत्तरी नहीं की गई है। जो की गई है वह जरुरी थी।