मकान ढहा, दबकर महिला की मौत, तीन जख्ती
-कारागार ने पत्नी के साथ खींचा माता का रथ -माता के जयकारों से गूंजा अमौली कस्बा जागरण टीम बिदकी शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन मां भगवती के भव्य श्रृंगार के साथ अमौली कस्बे में रथ यात्रा निकाली गई। मां के रथ को प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री कारागार जय कुमार सिंह जैकी व उसकी पत्?नी सुशीला सिंह ने खींचा। भ्रमण के दौरान मां की पूजा-अर्चना के साथ भक्तों ने श्रद्धा के साथ पुष्प वर्षा की।
संवाद सूत्र, किशुनपुर : थाना क्षेत्र के महेशपुर मठेठा गांव में शनिवार रात कच्चा मकान ढह जाने से परिवार के चार सदस्य मलबे के नीचे दब गए। चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों ने मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला, इस बीच वृद्धा की मौत हो गई। जबकि उसकी बहू, नाती व बेटी जख्मी हो गई। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
महेशपुर मठेठा गांव निवासी स्व. रामकृपाल यादव की पत्नी 50 वर्षीय रानी देवी, पुत्री प्रेमा देवी, बहू शीतल व नाती हर्षित घर पर सो रहे थे। कच्चा मकान भोर पहर तीन बजे अचानक भरभरा कर ढह गया। जिससे वहीं सो रही एक ही परिवार की चार महिला सदस्य मलवे के नीचे दब गए। चीख पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने मलबा के नीचे दबी महिलाओं व बच्चे को बाहर निकाला। प्रधान प्रतिनिधि योगेश सिंह की मदद से ग्रामीणों ने सभी को रात में ही खागा सीएचसी भिजवाया। जहां चिकित्सक ने घायल रानी देवी को मृत घोषित कर दिया। मृतका की बहू, पुत्री व नाती को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे की सूचना पर किशुनपुर कार्यवाहक थानाध्यक्ष विवेक सिंह, सीओ अंशुमान मिश्र व तहसील प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। तहसीलदार शशिभूषण मिश्र ने बताया कि मृतका के आश्रितों को दैवीय आपदा राहत कोष से आर्थिक मदद दिलाई जाएगी।