Move to Jagran APP

सरकारी माध्यमिक स्कूल भी अंग्रेजी माध्यम से होंगे संचालित

जयकेश पांडेय फतेहपुर शिक्षा के बढ़ते कदमों से कदमताल मिलाते हुए माध्यमिक

By JagranEdited By: Published: Sat, 02 Oct 2021 05:00 PM (IST)Updated: Sat, 02 Oct 2021 05:00 PM (IST)
सरकारी माध्यमिक स्कूल भी अंग्रेजी माध्यम से होंगे संचालित
सरकारी माध्यमिक स्कूल भी अंग्रेजी माध्यम से होंगे संचालित

जयकेश पांडेय, फतेहपुर

loksabha election banner

शिक्षा के बढ़ते कदमों से कदमताल मिलाते हुए माध्यमिक शिक्षा भी इतिहास रचेगी। माध्यमिक शिक्षा के चयनित स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा दी जाएगी। इसके लिए राजकीय और सवित्त विद्यालयों के बीच चयन होगा। अंग्रेजी विधा से पठन पाठन कराने के लिए सुयोग्य शिक्षक-शिक्षिकाओं की सूची बनाने का काम शुरू हो गया है। जिले में राजकीय, सवित्त और वित्तविहीन के 405 शिक्षण संस्थाएं चल रहीं हैं। इनमें वित्तविहीन स्तर पर कई अंग्रेजी माध्यम के विद्यालय संचालित हो रहे हैं। अब सहायता प्राप्त और राजकीय विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा दिए जाने की तैयारी है। मौजूदा समय में अंग्रेजी माध्यम की बढ़ती हुई ललक को भांपते हुए शासन ने नई व्यवस्था बनाने का मन बनाया है। सूबे भर में योजना के संचालन के लिए कदम बढ़ा दिए गए हैं।

सवित्त विद्यालय : 72

राजकीय विद्यालय : 46

हाईस्कूल और इंटर का अलग-अलग संचालन

जानकारों की मानें तो हाईस्कूल और इंटर का अलग-अलग संचालन होगा। जिले के हाईस्कूल और इंटर स्तर तक के शिक्षण संस्थानों पर नजर टिकाई गई हैं। भौतिक संसाधनों से लैस विद्यालयों का चयन किया जाएगा। फिलहाल शासन ने अभी यह तय नहीं किया कि हाईस्कूल और इंटर में कितने कितने विद्यालयों का चयन होगा। शासन के निर्देश पर अंग्रेजी माध्यम से विद्यालयों को संचालित करने की योजना को मूर्त रूप दिया जा रहा है। अंग्रेजी माध्यम से संचालन के आवश्यक संसाधन, योग्य शिक्षक-शिक्षिकाएं और क्षेत्र का चयन किया जाना है। सभी तरह की सूची बनाई जा रही है और तैयार रिपोर्ट निदेशक माध्यमिक शिक्षा को भेजी जाएगी। शासन से निर्णय लेने के बाद पता चल सकेगा कि जिले में कितने विद्यालय अंग्रेजी माध्यम से संचालित होंगे।

महेंद्र प्रताप सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.