सुबह कोहरे संग धुंध, दिन में छाए रहे बादल
जागरण संवाददाता फतेहपुर शुक्रवार को मौसम का मिजाज बिगड़ा रहा। सर्दी के इस मौसम में पह
जागरण संवाददाता, फतेहपुर : शुक्रवार को मौसम का मिजाज बिगड़ा रहा। सर्दी के इस मौसम में पहली सुबह ऐसी रही जो कोहरे की चादर से ढकी रही। तड़के से सुबह नौ बजे तक धुंध के चलते सड़कों में वाहन रेंगते हुए चल रहे थे। कोहरो छटा तो बादल से भगवान भाष्कर की किरणें ढकी रही। बादल के कारण न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस में पहुंच गया जिससे ठंड का एहसास कम रहा। कड़ाके की ठंड वाले दिसंबर महीने में अभी तक ठंड रफ्तार नहीं पकड़ पाई। कोहरा व बादल की दस्तक एक साथ हो जाने से यह माना जा रहा है कि बादल छंटने के साथ ही पारा लुढ़केगा। इस मौसम में पहली बार कोहरा होने से सुबह का जन-जीवन अस्त-व्यस्त रहा। कानपुर-प्रयागराज हाईवे, बांदा-टांडा मार्ग में सुबह वाहनों की आवाजाही कम रही। लाइट जलाकर रेंगते हुए वाहन निकले। कृषि विज्ञानी डॉ. देवेंद्र स्वरूप ने कहा कि कोहरा व ठंड से फसल को किसी तरह का अभी नुकसान नहीं है। गेहूं के लिए यह मौसम अनकूल है। कहा कि किसान इस समय गेहूं की बुआई समय से कर ले। गेहूं के अंकुरण के लिए उचित तापमान मिल रहा है। ............
हो सकती आंशिक बारिश
- कृषि विज्ञान केंद्र थरियांव के मौसम विशेषज्ञ सचिन शुक्ला ने कहा कि शनिवार को भी दिन भर बादल छाए रहेंगे, रविवार व सोमवार को जिले के कुछ हिस्सों में मामूली बारिश हो सकती है। कहा कि बादल छंटने के बाद तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।