घरेलू विवाद में किसान ने फंदा लगाकर दी जान
संवाद सूत्र जोनिहां घरेलू विवाद के चलते किसान ने घर के अंदर धन्नी में मफलर से फंदा लगाक
By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Jan 2022 08:47 PM (IST)Updated: Sun, 23 Jan 2022 08:47 PM (IST)
संवाद सूत्र, जोनिहां : घरेलू विवाद के चलते किसान ने घर के अंदर धन्नी में मफलर से फंदा लगाकर जान दे दी। जानकारी होने पर पत्नी चिल्लाई तो लोगों ने उसे फंदे से उतारा, लेकिन तब तक जान जा चुकी थी।
कल्यानपुर थाने के अलीपुर गांव निवासी किसान अरविद पटेल उर्फ धर्मेंद्र बचपन से ही ननिहाल में कोतवाली बिदकी के शहबाजपुर गांव में रहे थे। दो वर्ष पूर्व युवक की शादी लक्ष्मी के साथ हुई थी। शनिवार की रात युवक ने घर के अंदर कोठरी में धन्नी में मफलर का फंदा लगाकर जान दे दी। जोनिहां चौकी इंचार्ज महेश सिंह ने बताया कि युवक का पत्नी से विवाद चल रहा था। इस कारण युवक ने फांसी लगा ली है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें