फसल की रखवाली करने खेत जा रहे किसान की हादसे में मौत
संवाद सूत्र मलवां (फतेहपुर) थाना क्षेत्र के रंजीतपुर गांव में बुधवार को देर रात सरसों की
संवाद सूत्र, मलवां (फतेहपुर) : थाना क्षेत्र के रंजीतपुर गांव में बुधवार को देर रात सरसों की फसल की रखवाली करने जा रहे किसान को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। इससे किसान की मौत हो गई। सुबह जानकारी होने पर ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी।
रंजीतपुर गांव निवासी 44 वर्षीय मान सिंह सरसों की फसल की रखवाली करने के लिए देर रात घर से खाना खाकर निकले थे। सुबह ग्रामीण व स्वजन ने देखा कि वह मृत अवस्था में खेत के पास रास्ते में पड़े मिले। दिवंगत की पत्नी रेखा देवी ने बताया कि बेसहारा पशु खेत को तहस नहस कर देते हैं इसलिए देर रात पति फसल की रखवाली करने खेत गए थे। इनकी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे से दिवंगत के बच्चे सत्यम, शिवम व पूजा बेहाल रही। एसओ अरविद कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन से कुचलकर किसान की मौत हुई है, रिपोर्ट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।