पत्नी से अनबन होने पर कारखाना संचालक ने फांसी लगाई, मौत
संवाद सूत्र असोथर (फतेहपुर) थाना क्षेत्र के तुलसी का पुरवा मजरे कुसुंभी गांव में शुक्रवार
संवाद सूत्र, असोथर (फतेहपुर) : थाना क्षेत्र के तुलसी का पुरवा मजरे कुसुंभी गांव में शुक्रवार देर रात पत्नी से अनबन के चलते आटा-चक्की कारखाना संचालक ने रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी। जानकारी पर लोगों की भीड़ जुट गई।
तुलसी का पुरवा निवासी 30 वर्षीय अंकित साहू पुत्र स्वामीशरण ने फंदा लगाकर जान दे दी। इसकी पत्नी शशि देवी अपने मायके हुसेनगंज रोड स्थित बिसौली गांव में है। बताते हैं कि शुक्रवार रात को दिवंगत ने अपनी पत्नी से फोन में बात किया था। इसके बाद जान दे दी। दिवंगत का भाई अनुज ट्रैक्टर ड्राइव कर बांदा धान कूटने गया था। खुदकुशी से मां संतोष देवी बेहाल रही। एसओ दीनदयाल सिंह ने बताया कि प्रथम ²ष्टया घटना खुदकुशी की है फिर भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है।