ई-रिक्शा वितरक कमेटी का होगा गठन, संयोजक नियुक्त
जागरण संवाददाता फतेहपुर उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा की अध्यक्षता में स
By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Jan 2022 07:15 PM (IST)Updated: Mon, 24 Jan 2022 07:15 PM (IST)
जागरण संवाददाता, फतेहपुर : उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें ई-रिक्शा वितरक एसोसिएशन का गठन किए जाने के लिए संयोजक मंडल का गठन किया गया। जिला महासचिव चंद्र प्रकश गुप्ता ने गठन की आवश्यकता पर बल देते हुए उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। गठन के बाद मुख्य संगठन समस्याओं के निस्तारण के लिए कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करेगा। सर्व सम्मति से संयोजक नियुक्त करते हुए कमेटी के गठन की जिम्मेदारी दी। संयोजक मंडल में राजेश कुमार मौर्य, प्रदीप कुमार पटेल, अभिषेक कुमार मौर्य, इरफान खान, शादाब अहमद शामिल रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें