शिक्षा विभाग देगा समूह की महिलाओं को रोजगार
संवाद सहयोगी बिदकी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार देने के लिए शिक्षा विभाग आगे आया है। अब बच्चों की ड्रेस सिलाई का काम समूह की महिलाओं को दिया जाएगा। खजुहा ब्लाक में समूह से जुड़ी 80 ऐसी महिलाएं हैं ड्रेस सिलाई कर रोजगार पाएंगी। समूह की महिलाओं ने स्कूलों में संपर्क कर ड्रेस सिलाई के आर्डर लिए हैं। महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गांव में समूह बनाकर महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसमें सिलाई पशु पालन एलइडी बल्ब बनाने आदि का प्रशिक्षण शामिल है।
संवाद सहयोगी, बिदकी : स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार देने के लिए शिक्षा विभाग आगे आया है। अब बच्चों की ड्रेस सिलाई का काम समूह की महिलाओं को दिया जाएगा। खजुहा ब्लाक में समूह से जुड़ी 80 ऐसी महिलाएं हैं, ड्रेस सिलाई कर रोजगार पाएंगी। समूह की महिलाओं ने स्कूलों में संपर्क कर ड्रेस सिलाई के आर्डर लिए हैं।
महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गांव में समूह बनाकर महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसमें सिलाई, पशु पालन, एलइडी बल्ब बनाने आदि का प्रशिक्षण शामिल है। खजुहा ब्लाक में स्वयं सहायता समूह से 6 हजार महिलाएं जुड़ चुकी हैं। इनको विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से प्रशिक्षण दिए गए हैं। ब्लाक की 30 महिलाओं ने सिलाई व 40 महिलाओं को कपड़े कटिग का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। अब यह प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं को परिषदीय विद्यालय के बच्चों की ड्रेस सिलाई का काम दिया गया है। समूह की इन सभी महिलाओं को घर पर ही रोजगार मिल गया है। राष्ट्रीय आजीविका मिशन से जुड़ी शहबाजपुर गांव की किरन बताती हैं स्कूल की ड्रेस सिलाई का काम मिल चुका है। कुछ को काज, बटन लगाने का काम देंगीं। गहरूखेड़ा गांव की अनीता देवी व भेउली गांव की प्रियंका कहती है सिलाई का प्रशिक्षण मिलने के बाद घर पर काम शुरू किया था। अब स्कूल ड्रेस का काम मिलने के बाद स्थिति ठीक हो गई है।
.............
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाओं को प्रशिक्षण देकर उनको काम दिलाना प्राथमिकता है। महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने की दिशा में काम हो रहा है। ब्लाक स्तर पर महिलाओं को रोजगार दिलाना प्राथमिकता है। इसी के तहत 80 महिलाओं को ब्लाक स्तर पर बीआरसी की मदद से रोजगार दिया जा रहा है।
अनिल पाल प्रबंध ब्लाक मिशन मैनेजर खजुहा
ब्लाक मिशन मैनेजर ने मुलाकात कर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से ड्रेस बनाने की बात बताई। इस पर मिशन की जितनी भी महिलाएं ड्रेस बनाने का काम करेंगी उनको उनके गांव के स्कूल की ही ड्रेस सिलाई का काम दिया जाएगा। इसके लिए विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को बता दिया गया है। समूह की महिलाओं ने स्कूलों में संपर्क कर ड्रेस सिलाई के आर्डर प्राप्त भी कर लिए हैं। राजीव गंगवार बीईओ खजुहा