Move to Jagran APP

खोजी गई वाल्मीकि रामायण, आचार्य करेंगे पाठ

जागरण संवाददाता फतेहपुर आदि कवि महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाए जाने को लेकर शासन ने निर्देश्

By JagranEdited By: Published: Fri, 30 Oct 2020 09:26 PM (IST)Updated: Fri, 30 Oct 2020 09:26 PM (IST)
खोजी गई वाल्मीकि  रामायण, आचार्य करेंगे पाठ
खोजी गई वाल्मीकि रामायण, आचार्य करेंगे पाठ

जागरण संवाददाता, फतेहपुर: आदि कवि महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाए जाने को लेकर शासन ने निर्देश जारी किए हैं, जिसके लिए जिले में भी व्यापक तैयारियां की गई है। शहर के बांके बिहारी मंदिर में शनिवार को मुख्य कार्यक्रम होगा जिसमें प्रशासनिक अमले के साथ सभी मंत्री व विधायकों को आमंत्रित किया गया। आयोजन से पहले प्रशासन को वाल्मीकि कृत रामायण खोजनी पड़ी।

loksabha election banner

प्रशासन द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार बांके बिहारी मंदिर में जयंती कार्यक्रम मनाया जाएगा। सुबह दस बजे शुरू होने वाले कार्यक्रम में पहले 30 मिनट आदिकवि के व्यक्तिव एवं कृतित्व पर चर्चा होगी। जिसके बाद आठ घंटे के रामायण पाठ का शुभारंभ होगा। दरअसल वाल्मीकि रामायण संस्कृत में है, इस लिए इसे पढ़ने के लिए संस्कृत विद्यालयों के शिक्षकों की बकायदे ड्यूटी लगाई गयी है। 10 शिक्षक दो-दो की टोली में रामायण का पाठ करेंगे। इससे पहले प्रशासन को रामायण महाकाव्य ग्रंथ खोजने में कड़ी मसक्कत करनी पड़ी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.