श्रीकृष्ण की बाल लीला सुनकर मंत्रमुग्ध हुए भक्त
जागरण संवाददाता फतेहपुर शहर के बांके बिहारी मंदिर में चल रही भागवत कथा में रविवार
By JagranEdited By: Published: Sun, 03 Oct 2021 08:26 PM (IST)Updated: Sun, 03 Oct 2021 08:26 PM (IST)
जागरण संवाददाता, फतेहपुर : शहर के बांके बिहारी मंदिर में चल रही भागवत कथा में रविवार को श्रीकृष्ण की बाल लीला का बखान हुआ। भगवान की बाल लीलाओं को सुनकर भक्त मंत्रमुग्ध हो गए। कथा वाचक अशोक बाजपेई ने पूतना वध, गोवर्धन लीला, चीरहरण आदि प्रसंगों का वर्णन किया। मंदिर में यह कथा 29 सितंबर से आरंभ है। रविवार को कथा पांडाल में आचार्य मनोज शुक्ला ने भक्तों का स्वागत किया। यहां पर राज किशोर अग्निहोत्री एवं गोपेश्वर शुक्ला द्वारा समस्त आचार्यों सहित कथा व्यास का अंग वस्त्र भेंट कर सम्मान किया गया। कथा में मुख्य रुप से प्रमोद, सुरेंद्र सिंह गौतम, स्वामी नित्यानंद, शोभा सिंह, अंजू त्रिपाठी, संगीता त्रिपाठी, रुचि रस्तोगी तथा आचार्य विनोद शुक्ला आदि रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें