मूर्ति विसर्जन में नाव से भक्त यमुना नदी में गिरा
संवाद सूत्र ललौली (फतेहपुर) थाना क्षेत्र के दरियाबाद यमुना नदी में शनिवार शाम मूर्ति विसर्जन क
संवाद सूत्र, ललौली (फतेहपुर) : थाना क्षेत्र के दरियाबाद यमुना नदी में शनिवार शाम मूर्ति विसर्जन के दौरान एक भक्त नाव से गिर गया। एसडीएम निधि वंसल व एसओ योगेंद्र पटेल ने गोताखोरों को बुलवाकर देर शाम सवा सात बजे तक जाल डलवाकर खोजबीन कराते रहे लेकिन भक्त नहीं मिला।
बिदकी कोतवाली के हिम्मतपुर गांव निवासी अनिल दुबे का 20 वर्षीय पुत्र संगम मां दुर्गा की मूर्ति के साथ विसर्जन के लिए ग्रामीणों के साथ ललौली थाने के दरियाबाद गया था। बताते हैं कि नाव में बैठकर वह मूर्ति विसर्जन को यमुना नदी में कुछ आगे धारा में जा रहा था कि मूति विसर्जन के दौरान वह नदी में गिर गया। आनन फानन ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। देर शाम तक डूबे संगम की तलाश की जाती रही लेकिन वह नहीं मिला। एसओ योगेंद्र पटेल ने बताया कि देर शाम तक युवक को ढूंढा गया लेकिन वह नहीं मिला। अब रविवार को फिर से युवक की खोजबीन कराई जाएगी।