जागरण टीम, फतेहपुर: तीनों कृषि कानूनों को खेती-किसानों के लिए नुकसानदेह करार देते हुए विभिन्न किसान संगठनों ने आवाज उठाई। शहर मुख्यालय पर उत्तर प्रदेश किसान सभा, अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन व अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति ने विरोध जताया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। किसान सभा के जिलाध्यक्ष कामरेड राकेश यादव, नरोत्तम सिंह, गयाप्रसाद, राकेश सविता, दिनेश गौतम, जगरूप भार्गव, जयनारायण, रामविशाल आदि रहे।
बिदकी में किसान मजदूर मोर्चा अराजनैतिक संगठन ने शनिवार को पंचायत की। पंचायत में किसानों ने कृषि कानूनों को रद्द किए जाने की मांग उठाई है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर सिंह पटेल, संतोष पटेल, याकूब, विमलेश कुमार सोनकर, तेजपाल, दया शंकर, ननकी, ललिता देवी, महावीर, सिद्ध गोपाल आदि मौजूद रहे। खागा तहसील मुख्यालय में किसान विरोधी तीनों कानून वापस लिए जाने, नई शिक्षानीति वापस लेने, भगत सिंह राष्ट्रीय रोजगार गारंटी कानून लागू करने सहित आठ मांगों को लेकर उप्र खेत मजदूर यूनियन ने तहसील मुख्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया। अमन सिंह चौहान की अगुवाई में किसान विरोधी तीनों कानून वापस लिए जाने की मांग को लेकर यूनियन पदाधिकारियों ने अपनी आवाज बुलंद की। आठ सूत्रीय मांग पत्र एसडीएम प्रह्लाद सिंह के माध्यम से यूनियन पदाधिकारियों ने देश के राष्ट्रपति को भेजा। प्रांतीय सचिव फूलचंद्र पाल, रामशिरोमणि, रामप्रकाश, रामचंद्र, सुमेर सिंह, मोतीलाल, जंगबहादुर सिंह आदि पदाधिकारी व सदस्य रहे।
छात्रवृत्ति न आने का उठाया मुद्दा
जागरण संवाददाता, फतेहपुर: कांग्रेस कार्यालय में एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने छात्र-छात्राओं के खातों में छात्रवृत्ति न आने का मुद्दा उठाया। कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार छात्र विरोधी कार्य कर रही है। कांग्रेसजन छात्रहित में किसी भी तरह के संघर्ष के लिए हर समय तत्पर हैं। जिला उपाध्यक्ष व संगठन प्रभारी शिवाकांत तिवारी ने कहा छात्रों के हित की लड़ाई लगातार कांग्रेस पार्टी लड़ रही है आगे भी लड़ेगी। जिलाध्यक्ष अभिषेक कश्यप, आकाश निषाद, मनीष सोनी, पूर्व जिलाध्यक्ष वलय दत्त, राहुल कश्यप, उमेश कश्यप, पुलकित, गगन, आदित्य नारायण शुक्ल, शाहबान अंसारी, राम विलास पासी, अनुराग कश्यप, समीर अंसारी व हस्मत समीम आदि रहे।
में कोरोना वायरस से जुडी सभी खबरे