बेरोजगारी दिवस मनाकर कांग्रेसियों ने बेचे पकौड़े
जागरण संवाददाता फतेहपुर कांग्रेस के फ्रंटल संगठन राष्ट्रीय छात्र संगठन ने शुक्रवार को
जागरण संवाददाता, फतेहपुर : कांग्रेस के फ्रंटल संगठन राष्ट्रीय छात्र संगठन ने शुक्रवार को बेरोजगारी दिवस मनाया। दिवस मनाते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों की आलोचना की। आक्रोशित कांग्रेसियों ने पार्टी कार्यालय में पकौड़े तल कर गांधीवादी विचारधारा अपनाते हुए विरोध दर्ज कराया।
उत्तर प्रदेश पूर्वी के प्रदेश महासचिव वलय दत्त बाजपेयी और एनएसयूआइ के जिलाध्यक्ष अभिषेक कश्यप के नेतृत्व में बुलेट चौराहा के समीप कांग्रेसियों के द्वारा ठेला लगाया गया। पकौड़ा तलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन बेरोजगारी दिवस मनाया गया। इसमें शहर अध्यक्ष युवा कांग्रेस विनीत मौर्या और एनएसयूआई के शमीम खान,विजय सिंह, आकाश निषाद, श्रीराम पासवान, जय प्रकाश सिंह, अंशुल कुमार, अमित रघुवंशी, अनुज कुमार, सार्थक अरोड़ा आदि मौजूद रहे।