Move to Jagran APP

34 लाख की लागत से गढ्डामुक्त होंगी शहर की सड़कें

जागरण संवाददाता फतेहपुर सीएम योगी के गड्ढामुक्त अभियान के तहत नगर पालिका ने कमर कस

By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Nov 2021 05:05 PM (IST)Updated: Sun, 14 Nov 2021 05:05 PM (IST)
34 लाख की लागत से गढ्डामुक्त होंगी शहर की सड़कें
34 लाख की लागत से गढ्डामुक्त होंगी शहर की सड़कें

जागरण संवाददाता, फतेहपुर : सीएम योगी के गड्ढामुक्त अभियान के तहत नगर पालिका ने कमर कस ली है। अभियान को पूरा करने के लिए नगर पालिका 34 लाख रुपये खर्च करेगी। इसके लिए पालिका ने खाका बना लिया है। आने वाले समय में शहरी सड़कें गड्ढामुक्त होंगी और यातायात में सुगमता प्रदान करेंगी।

loksabha election banner

नगर पालिका के 34 वार्ड शहर से लेकर गांव स्तर के मुहल्ले तक में फैले हुए हैं। शहर से लेकर गांव तक की सड़कें गड्ढायुक्त हो गई हैं। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बेमौसम बरसात के चलते गड्ढामुक्त अभियान में देरी हुई है। आने वाले एक सप्ताह के अंदर शहरी सड़कें चकाचक हो जाएंगी। शहर के पटेल नगर शादीपुर रोड के गड्ढों में गिट्टी डालने का काम शुरू हो गया है। नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी मीरा सिंह ने बताया कि पैचिग के काम के लिए चिहांकन का काम पूरा कर लिया गया है। अभियान में 34 लाख रुपये खर्च होंगे। इसके लिए ठेकेदार को काम भी सौंप दिया गया है। जल्द ही शहरी सड़कें चकाचक हो जाएंगी। ओवरब्रिज की सर्विस लेन रहेंगी अछूती

नगर पालिका ने शहर की सड़कों को गड्ढामुक्त करने का अभियान छेड़ने की तैयारी कर रहा है। अभियान की तह तक जाएं तो ओवरब्रिज की सर्विस लेन का कायाकल्प नहीं होगा। पालिका के अवर अभियंता अमित कुमार जायसवाल का कहना है कि असल में यह सड़कें अभी नगर पालिका के पास हस्तांतरित नहीं हैं। इसके चलते इनका कायाकल्प लोक निर्माण विभाग के द्वारा ही होगा। शहर में पांच नंबर गेट ओवरब्रिज और हरिहरगंज-देवीगंज ओवरब्रिज शामिल हैं। रेलवे लाइन के चलते दोनों पुलों में आठ सर्विस लेन हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.