Move to Jagran APP

कोरोना संक्रमण से मोर्चा लेने के लिए उतरी 'मातृशक्ति'

संवाद सहयोगी बिदकी (फतेहपुर) कोरोना के दौरान मातृशक्ति में गजब का उत्साह और समर्पण देखने

By JagranEdited By: Published: Wed, 11 Aug 2021 06:09 PM (IST)Updated: Wed, 11 Aug 2021 06:09 PM (IST)
कोरोना संक्रमण से मोर्चा लेने के लिए उतरी 'मातृशक्ति'
कोरोना संक्रमण से मोर्चा लेने के लिए उतरी 'मातृशक्ति'

संवाद सहयोगी, बिदकी (फतेहपुर) : कोरोना के दौरान मातृशक्ति में गजब का उत्साह और समर्पण देखने को मिला। सामाजिक सरोकारों से जुड़े महिला संगठनों से जुड़कर आम गृहणियों ने भी सहभागिता निभाई। किसी परिवार को राशन दिया तो किसी को भोजन। महिला मंडल की ओर से कोरोना काल में किया गया यह प्रयास सुर्खियों में रहा। महिला टीम ने पूरे जोश और जज्बे के साथ काम किया। गृहणियों की यह टीम अब भी इस काम में अनवरत लगी हुई है।

loksabha election banner

बिदकी नगर के श्रीरामलीला मेला मैदान के निकट रहने वालीं महिला व्यापार मंडल अध्यक्ष स्वाती ओमर ने घरेलू महिलाओं को अपने संगठन से जोड़ा है। कोरोना काल में संगठन की महिलाओं ने चंदा कर घरेलू जरूरत का सामान एकत्र किया। इसके बाद मुहल्लों में कोरोना जागरूकता अभियान चला मास्क लगाने के लिए लोगों को प्रेरित करना शुरू किया। इस दौरान जो भी जरूरतमंद दिखा उसके घर की महिला सदस्य को बुलाकर मदद भी की। संकट के इस दौर में करीब 200 लोगों को राशन किट और एक हजार से अधिक लोगों को मास्क का वितरण किया। संगठन से जुड़ी सभी महिलाओं ने इसके लिए आपस में चर्चा कर कुछ घरेलू खर्चों में कटौती कर धन जुटाया। सेवा के इस काम में पहले पांच महिलाएं जुड़ी। हालांकि, अब संगठन से 40 से अधिक महिलाएं जुड़ चुकी हैं। अब भी संगठन को जहां जरूरतमंद लोग दिखते हैं, उनकी मदद की जाती है। ये महिलाएं मददगार बनकर आगे आईं

माया ओमर, आशा ओमर, डाली गुप्ता, निशा आर्या, किरन सोनी, नीरज ओमर, अनीता ओमर, मीनू, दीपाली, ममता, रमा, ज्योति, सीमा गुप्ता, रेखा, पूजा, मीनाक्षी गुप्ता, वंदना चौधरी, सारिका गुप्ता, सुनीता श्रीवास्तव, नीलम गुप्ता। कोरोना का वह दौर बहुत ही संकट भरा था। घरेलू खर्च चलाने का सभी के पास संकट था। पर बाहर के हालात देख खुद के कुछ खर्च कम कर धन जुटाया गया। इसके बाद जरूरतमंद लोगों के घर तक मदद पहुंचाई गई। जागरूकता अभियान कर मास्क वितरण के साथ कोरोना के संकट से घिरे परिवार की महिलाओं का हौसला बढ़ाने के लिए महिला मंडल उनके घर तक गया।

स्वाती ओमर, अध्यक्ष महिला व्यापार मंडल बिदकी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.