कोर्ट के आदेश पर किशोरी से दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज
जागरण संवाददाता फतेहपुर असोथर थाने के एक गांव में छह माह पूर्व रात को सोते समय किश
जागरण संवाददाता, फतेहपुर : असोथर थाने के एक गांव में छह माह पूर्व रात को सोते समय किशोरी का मुंह दबाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपित के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, पुलिस ने बताया कि मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है।
असोथर थाने के एक गांव निवासी महिला ने तहरीर दी थी। इसमें कहा, 12 फरवरी 2021 को रात दो बजे 17 वर्षीय बेटी घर में सो रही थी। तभी गांव का संतोष कुमार आया और बेटी का मुंह दबाकर दुष्कर्म किया। किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी देकर चला गया। थाने में प्रार्थना पत्र देने पर पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की जिस पर उसने कोर्ट में वाद दायर किया था। एसओ जयचंद्र भारती ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर पाक्सो एक्ट के तहत आरोपित संतोष पर घर में घुसकर दुष्कर्म कर धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कर जांच सरकंडी चौकी प्रभारी रविकांत को दी गई है।