Move to Jagran APP

खागा नपं के सीमा विस्तार को कैबिनेट से मिली स्वीकृति

नगर पंचायत सीमा के विस्तार प्रस्ताव पर मंगलवार को कैबिनेट ने अपनी स्वीकृति दे दी।

By JagranEdited By: Published: Tue, 02 Aug 2022 08:14 PM (IST)Updated: Tue, 02 Aug 2022 08:14 PM (IST)
खागा नपं के सीमा विस्तार को कैबिनेट से मिली स्वीकृति
खागा नपं के सीमा विस्तार को कैबिनेट से मिली स्वीकृति

खागा नपं के सीमा विस्तार को कैबिनेट से मिली स्वीकृति

loksabha election banner

संवाद सहयोगी, खागा : नगर पंचायत सीमा के विस्तार प्रस्ताव पर मंगलवार को कैबिनेट ने अपनी स्वीकृति दे दी। प्रदेश मुख्यालय से जानकारी मिलते ही चेयरमैन गीता सिंह, कार्यालय के अधिकारियों, कर्मचारियों के चेहरें खिल गए। शासन की स्वीकृति मिलने पर लोगों ने चेयरमैन व अधिकारी-कर्मचारियों का मुह मीठा कराते हुए खुशी व्यक्त की।

कैबिनेट की स्वीकृति मिलने के बाद खागा नगर पंचायत की सीमा क्षेत्र से सटी नौ ग्राम पंचायतों को विस्तार में शामिल किया जाएगा। अधिशाषी अधिकारी लालचंद्र मौर्य ने बताया कि ऐरायां ब्लाक की धर्मदासपुर, सरसई बुजुर्ग, दयालपुर, चितौली, सुजरही, हरदो तथा विजयीपुर ब्लाक की तिलकापुर, लौकियापुर तथा सुजानीपुर ग्राम पंचायत को नगर पंचायत में शामिल किया जाएगा। अधिशाषी अधिकारी ने बताया कि 2011 की जनगणना के अनुसार ग्राम पंचायतों की कुल आबादी 26,645 है। कुल भूमि का क्षेत्रफल 3835.3181 हेक्टेयर और क्षेत्रफल 38.35 वर्ग किलोमीटर है। 1628 व्यक्ति प्रतिवर्ग किमी आबादी का घनत्व है। बताया कि 2011 की जनगणना के अनुसार नगर पंचायत क्षेत्र की आबादी 35,637 है। इन ग्राम पंचायतों की आबादी मिल जाने से अब 62,282 हो जाएगी। अधिशाषी अधिकारी ने बताया कि सीमा विस्तार के बाद नगर पंचायत की वार्षिक आय में भी बढ़ोत्तरी होगी। नगर पंचायत सीमा विस्तार में शामिल होने वाली ग्राम पंचायतों में तेजी से विकास कार्य होंगे। यहां रहने वाले लोगों को नगरीय सुविधाएं दिलाने में शासन की मंशा मुताबिक पूरी निष्ठा के साथ काम किया जाएगा। व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल, रिटायर्ड कानूनगो महेंद्रनाथ त्रिपाठी, बीआरएस केंद्रीय अध्यक्ष प्रवीण पांडेय, छोटू सिंह आदि लोगों ने निर्णय पर खुशी जताते हुए मिठाई बांटी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.