जंगल में मिला महिला का शव, नहीं हो सकी शिनाख्त
सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र में खजुरिहापुर मोड़ पर अनियंत्रित बोलेरो कार ने पैदल जा रही महिलाओं व बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो महिलाओं व बाइक सवार युवक की मौत हो गई। दो महिलाएं घायल हो गई जिन्हें पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के मकदीपुर गांव निवासिनी 30 वर्षीय अनीता देवी पत्?नी राजकुमार पासवान 40 वर्षीय मालती देवी पत्?नी वीरेंद्र पासवान 30 वर्षीय फूलमती पत्?नी दिनेश पासवान तथा 50 वर्षीय फूलमती पत्?नी राममनोहर बुधवार सुबह अल्लीपुर बैंक शाखा से पैसे निकालने जा रही थी। चारों
संवाद सहयोगी, खागा : हथगाम थाने के गंगा कटरी मकदूमपुर गांव के जंगल में ग्रामीणों ने बुधवार सुबह एक महिला का शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। चेहरे व शरीर में कई जगह मांस गायब होने से मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी।
ग्रामीणों ने मकदूमपुर गांव के जंगल में 28 वर्षीय महिला का शव देखा तो इलाके में सनसनी फैल गई। तेज सड़ांध की वजह से लोगों को जंगल में शव होने की भनक लगी। क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। ग्रामीणों ने पुलिस को शव के बारे में सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक हथगाम आदित्य सिंह, छिवलहा चौकी इंचार्ज विवेक सिंह ने मय फोर्स मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस का कहना है कि महिला का शव 15 दिन पुराना है। जंगली जानवरों ने शव को क्षत-विक्षत कर दिया है। चेहरे व शरीर में कई जगह मांस नहीं है। शव के नजदीक ही जंगली जानवरों की आवाजाही के निशान मिले हैं। प्रभारी निरीक्षक का कहना था चेहरा क्षतिग्रस्त होने से पहचान नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तमाम चीजें स्पष्ट हो जाएंगी।