पश्चिम बंगाल में हिंसा पर भाजपा ने किया प्रदर्शन
जागरण संवाददाता फतेहपुर विधानसभा चुनाव के बाद पश्चिम बंगाल में हो रही हिसा और मारे
जागरण संवाददाता, फतेहपुर : विधानसभा चुनाव के बाद पश्चिम बंगाल में हो रही हिसा और मारे जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को लेकर भाजयुमो ने विरोध दर्ज कराया। जिलाध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा की अगुवाई में ज्ञापन भेजकर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की।
जिलाध्यक्ष ने एडीएम को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा और राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की मांग की। युवा मोर्चा ने कहाकि तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता खासे उग्र हैं और अगजनी जैसी घटनाओं को अंजाम देने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं के जान ले रहे हैं। इसमें तत्काल रोक लगाई जाए। इस मोके पर सावन गुप्ता, प्रसून तिवारी, आशीष तिवारी, ऐश्वर्य सिंह, राज वर्धन सिंह, विवेक मिश्रा, अनुभव शुक्ला, किशन शुक्ला, राहुल वर्मा, गौरव गुप्ता, करन चौधरी, ऋतिक कुमार, विक्रम सिंह आदि रहे।