तेज रफ्तार विक्रम से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत
- असोथर से बाजार कर घर लौट रहा था धर्मराज जागरण संवाददाता फतेहपुर असोथर क्षेत्र
By JagranEdited By: Published: Fri, 01 Jul 2022 05:15 PM (IST)Updated: Fri, 01 Jul 2022 05:15 PM (IST)
तेज रफ्तार विक्रम से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत
जासं, फतेहपुर : असोथर क्षेत्र के बौंडर गांव के समीप बाइक सवार 22 वर्षीय धर्मराज रैदास को गुरुवार देर शाम सामने से तेज रफ्तार में आ रही विक्रम कुचलते हुए निकल गई। गंभीर हालत में स्वजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए। यहां इलाज दौरान उसकी मौत हो गई।
बौंडर निवासी किसान मातादीन का पुत्र धर्मराज गुरुवार को शाम बाइक से असोथर बाजार करने गए थे। यहां से वह देर शाम गांव जा रहे थे। गांव के समीप ही मोड़ पर उसे विक्रम ने कुचल दिया। दिवंगत के भाई रवि व फुफेरे भाई रमाकांत ने बताया कि विक्रम का कोई पता नहीं चल सका। थाना प्रभारी नीरज यादव ने बताया कि तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें