निकाली बाइक रैली, सेवा के साथ किया नमन
जागरण टीम फतेहपुर पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर सभी ने उनके दूरदर्शी सोच
जागरण टीम, फतेहपुर : पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर सभी ने उनके दूरदर्शी सोच को सराहते हुए नमन किया। जयंती पर खागा, बिदकी, जहानाबाद समेत कई गांवों व कस्बों में संकल्प यात्रा निकाली गई। वहीं, बस्तियों में जाकर सेवा करके लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
महर्षि विद्यालय के समीप मारूति विहार में जिलाध्यक्ष आशीष मिश्र ने माल्यार्पण किया, इस मौके पर पवन द्विवेदी, रूपेश, अनिल शुक्ला, नागेंद्र सिंह, नीरज द्विवेदी आदि रहे। पार्टी कार्यालय में पूर्व पीएम के विचारों को याद किया गया। बगिया में सदर विधायक विक्रम सिंह ने केक काट कर जन्मदिन मनाया। ब्लाक प्रमुख अमित तिवारी, समाजसेवी संतोष तिवारी जमालपुर मवइया स्थित वृद्धावस्था जयंती मनाई। वृद्धों को कंबल देकर आशीर्वाद लिया।
खागा के गढ़ी मोहल्ला स्थित अमर शहीद ठा. दरियाव सिंह स्मारक से रवाना हुई अटल संकल्प बाइक यात्रा 30 गांवों घूमी। एक काय्रक्रम विधायक कृष्णा पासवान, चेयरमैन गीता सिंह, रामगोपाल सिंह, ब्लाक प्रमुख, विकास पासवान, व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल ने नमन किया। छिवलहा मे ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि मनभावन शास्त्री, मंडल अध्यक्ष रामू वाजपेयी, वेदप्रकाश साहू, दीपक, विकास सिंह ने माल्यार्पण किया। बिदकी नगर में अटल संकल्प यात्रा का शुभारंभ विधायक करण सिंह पटेल ने हरी झंडी दिखाकर किया। यात्रा में भाजयुमो जिलाध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा, आशीष तिवारी,सत्यम अग्रवाल, रोहित आदि नगर के प्रमुख मोहल्लों में घूमे। उधर जहानाबाद कस्बे में अटल संदेश यात्रा विभिन्न मोहल्लों से होकर बस स्टाप में समाप्त हुई। पटेल नगर स्थित सर्वेश सोनकर के आवास पर पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रशांत उमराव, मंडल अध्यक्ष लाल सिंह सूर्यवंशी, राहुल तिवारी, लल्लू वाजपेयी रहे।