फतेहपुर के असोथर को मिला नगर पंचायत का दर्जा, लोगों मिलकर बांटी खुशियां
संवाद सूत्र असोथर लंबे समय से कस्बे को नगर पंचायत का दर्जा दिए जाने की आवाज बुलंद की जा रह
संवाद सूत्र, असोथर : लंबे समय से कस्बे को नगर पंचायत का दर्जा दिए जाने की आवाज बुलंद की जा रही थी। बीते दिन योगी सरकार की कैबिनेट ने मुहर लगा दी है। मसौदे में मुहर लगने की सूचना मिलते ही कस्बे में खुशी की लहर दौड़ पड़ी तो मंगलवार को कस्बे में लोगों ने जमकर खुशी का इजहार किया। खुशी मनाते हुए लोगों ने मिठाई का वितरण तो केक काटकर एक दूसरे को खिलाया। ग्राम पंचायत से शहरी नगर निकाय का दर्जा मिलने से कस्बेवासी खुशी से फूले नही समाए। योगी सरकार के निर्णय की जमकर सराहा तो क्षेत्रीय विधायक के प्रयासों पर खुशी से इतराए। विकास गुप्ता के विधायक बनते ही लोगों ने इस मुद्दे को उनके संज्ञान में डाला था। इसके साथ ही उन्होंने कहाकि भी सहमति व्यक्त करते हुए शासन तक मुद्दे को पहुंचाया था। शासन स्तर पर शुरु हुई गतिविधियों के बाद दर्जा मिलने की लंबे समय से लोग चाहत पाले हुए थे। प्रवीण सिंह, त्यागी बाबा, राममहेश, बच्चा तिवारी, राम गुलाम अ्रहरि, सर्वेश मोदनवाल, अनिल राज आदि रहे।
----------
- कस्बे को नगर पंचायत का दर्जा दिया जाना भाजपा के विकास का परिचायक कदम है। ग्राम पंचायत से नगर निकाय में शामिल करना हर्ष है। संतोष द्विवेदी, प्रमुख प्रतिनिधि
- शासन के इस निर्णय ये एतिहासिक कस्बे में विकास के पंख लग जाएंगे। शासन ने बेहतरी की सोच पेश की है। रज्जन शुक्ला
- कस्बे के लोगों की लंबे समय बाद मांग पूरी हुई है। नगर निकाय का दर्जा मिलने के बाद सुविधाओं की सौगात मिलेगी। शिव प्रताप सिंह - राजनैतिक धरोहरों के कस्बा अभी तक उपेक्षा का दंश झेल रहा था। निकाय का दर्जा मिलने के बाद विकास के पंख लगेंगे। अमित अग्निहोत्री