Move to Jagran APP

चेतेंगे हम सभी तो रुकेगा महिला अत्याचार

संवाद सूत्र गाजीपुर महिलाओं पर अत्याचार रोकने और लोगों को जागरूक करने के लिए जय मां अ

By JagranEdited By: Published: Thu, 05 Nov 2020 11:48 PM (IST)Updated: Thu, 05 Nov 2020 11:48 PM (IST)
चेतेंगे हम सभी  तो रुकेगा महिला अत्याचार
चेतेंगे हम सभी तो रुकेगा महिला अत्याचार

संवाद सूत्र, गाजीपुर : महिलाओं पर अत्याचार रोकने और लोगों को जागरूक करने के लिए जय मां अंबे विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल सुकेती में मिशन नारी- नारी शक्ति संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा ने कहाकि समाज में महिला अत्याचार बदनुमा दाग है। जब हम सभी चेतेंगे तभी आधी आबादी पर होने वाला हर प्रकार का अत्याचार रुकेगा। उन्होंने ने मातृशक्तियों का आह्वान किया कि अत्याचार का जमकर विरोध करें। डटकर विरोध करने से यह सामाजिक कलंक से छुटकारा मिल सकता है।

loksabha election banner

सीओ जाफरगंज संजय शर्मा ने शासन द्वारा चलाई जा रही महिला सुरक्षा को लेकर विस्तार से प्रकाश डाला। महिलाओं और किशोरियों को डायल 1090, 112, महिला थाना, महिला हेल्प लाइन के प्रति जागरूक किया। कहाकि आत्म सम्मान के लिए शुरूआत में एकला चलना पड़ सकता है। आगे कारवां बन जाएगा। अत्याचार करने वाले का मंसूबों को पुलिस कुचल देगी। महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष अपर्णा सिंह गौतम, ओम मिश्रा, थानाध्यक्ष कमलेश पाल, मंडल अध्यक्ष हीरालाल लोधी, विद्यालय प्रबंधक महेश प्रसाद अवस्थी विनोद पाण्डेय, बबलू पाल, महेंद्र अवस्थी आदि रहे। मेधावियों का होगा सम्मान, परीवा तिथि में बहेगी समरसता

फतेहपुर : सर्व वैश्य समाज की बैठक शहर के हरिहरगंज स्थित एक होटल में जिलाध्यक्ष राम प्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि कोरोना संक्रमण के कम होते ही मेधावियों का सम्मान समारोह होगा। दीपावली के पर्व के बाद परीवा तिथि पर सामाजिक समरसता की डोर को मजबूत करने के लिए देव गार्डेन वर्मा चौराहे में भोज का आयोजन किया जाएगा।

बैठक में निर्णय किया गया कि दिसंबर माह में संगठन का विस्तार किया जाएगा। संगठन को ब्लाक स्तर तक मजबूती के साथ खड़ा किया जाएगा। संगठन के द्वारा साल भर होने वाले आयोजन पर खाका खींचा गया तथा जिम्मेदारियां दी गईं। बैठक का संचालन अमित शिवहरे ने किया। इस मौके पर मनोज गांधी, दीपक रस्तोगी, सत्येंद्र गुप्ता, रमाकांत शिवहरे, रज्जन लाल केशरवानी, शोल्डी गुप्ता, लवकुश गुप्ता, टीटू गुप्ता, आयुष, विनोद, अशोक, महेंद्र गुप्ता, राजेश शिवहरे आदि समाज के लोग मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.