नशेड़ी ने महिलाओं से अभद्रता कर छीना मंगलसूत्र
संवाद सूत्र असोथर (फतेहपुर) थाना क्षेत्र के एक गांव में शराबी विक्रम चालक पड़ोसी के घर
संवाद सूत्र, असोथर (फतेहपुर) : थाना क्षेत्र के एक गांव में शराबी विक्रम चालक पड़ोसी के घर में घुस गया। चारपाई पर सो रही महिलाओं से अभद्रता करने लगा। तभी तीनों महिलाओं की नींद खुल गई तो चालक एक महिला के गले से मंगलसूत्र छीनकर फरार हो गया, लेकिन महिलाओं ने चालक का मोबाइल फोन छीन लिया। सूचना मिलने पर पीआरवी टीम मौके पर पहुंची। पीड़ित महिलाओं ने पुलिस के सिपुर्द फोन कर दिया।
असोथर थाने के एक गांव में एक विक्रम चालक नशे का आदी है जो बीती रात अपने पड़ोसी के घर में जा घुसा। पड़ोसी परदेश में नौकरी करते हैं जिनकी पत्नियां घर पर ही दिव्यांग ससुर के साथ रहती हैं। अभद्रता करने पर महिलाओं की नींद खुल गई तो उन्होंने चालक को पकड़ना चाहा लेकिन वह फरार हो गया। कार्यवाहक एसओ प्रभूनाथ यादव ने बताया कि अभी तक पीड़ित महिला ने तहरीर नहीं दी है, तहरीर मिलने पर चालक पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।