महिला की हत्या कर फंदे पर लटकाने का आरोप, मुकदमा
थाना क्षेत्र के अहमदपुर कुसुंभा गांव में बीती रात्रि विवाहिता की संदिग्ध हालात में फांसी लगने
महिला की हत्या कर फंदे पर लटकाने का आरोप, मुकदमा
संवाद सूत्र, धाता : क्षेत्र के अहमदपुर कुसुंभा गांव में महिला की संदिग्ध हालात में फांसी लगने से मौत हो गई। मृतका के पिता ने पति व जेठ के विरुद्ध दहेज के लिए प्रताड़ित कर खुदकुशी के लिए प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज किया है।
थाना क्षेत्र के घटईपुर गांव निवासी रोशन लाल ने बताया कि उन्होंने चार वर्ष पहले 28 वर्षीय पुत्री निराशा देवी की शादी अहमदपुर कुसुंभा गांव निवासी अशोक के साथ की थी। बताया कि पति दिल्ली में एक निजी संस्था के साथ एयरपोर्ट में नौकरी करता है। रोशन लाल ने बताया कि शादी के बाद से ही पति व जेठ राजेंद्र पुत्री को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। बीती रात्रि एक बजे ससुरालीजन ने जानकारी दी कि निराशा ने फांसी लगा ली है। रात में ही वह बेटी की ससुराल गए तो देखा कि शरीर में कई जगह चोट के निशान थे।