अपहृत युवती और किशोरी को आरोपित छोड़कर फरार
संवाद सूत्र खखरेड़ू (फतेहपुर) थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से लापता हुई एक किशोरी और य
By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Jan 2022 07:15 PM (IST)Updated: Sat, 22 Jan 2022 07:15 PM (IST)
संवाद सूत्र, खखरेड़ू (फतेहपुर) : थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से लापता हुई एक किशोरी और युवती को पुलिस ने गुरसंडी मोड़ से सकुशल बरामद कर लिया। युवती ने बताया कि आरोपित उसे छोड़कर भाग गए।
थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते गुरुवार को किशोरी लापता हो गई थी। पिता ने मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने अपहृत किशोरी को गुरसंडी मोड़ से शनिवार सुबह सकुशल बरामद कर लिया। वहीं, इसी गांव से एक युवती को आरोपित बहलाकर ले गए थे। शनिवार को आरोपित युवक उक्त युवती को गुरसंडी मोड़ पर छोड़कर फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक राजकिशोर ने बताया कि किशोरी को स्वजन के सिपुर्द कर दिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें