लघुशंका के लिए उठे युवक की कुएं में गिरकर मौत
संवाद सूत्र मलवां थाना क्षेत्र के डगरइया गांव में बीतीरात एक बजे युवक वीरेंद्र कुमार लघुशंक
By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Apr 2021 05:30 PM (IST)Updated: Wed, 21 Apr 2021 05:30 PM (IST)
संवाद सूत्र मलवां : थाना क्षेत्र के डगरइया गांव में बीतीरात एक बजे युवक वीरेंद्र कुमार लघुशंका के लिए उठे थे। नींद और अंधेरा होने की वजह से घर के बाहर बने कुएं को भांप नहीं पाया। वह अचानक कुएं में गिर गया। चिल्लाने की आवाज सुनकर स्वजन की नींद टूटी और मशक्कत के बाद युवक को कुएं से बाहर निकाला। इलाज के लिए जिला चिकित्सालय ले गए। यहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की शादी दो वर्ष पहले ललिता से हुई थी। थानाध्यक्ष ने बताया पिता द्वारा सूचना दी गई थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें