किसानों को 90 करोड़ बांटा गया, शेष भी बटेगा
जागरण संवाददाता, फतेहपुर: नेशनल हाईवे-2 का चौड़ीकरण करके सिक्स लेन बनाया जाना है, इस
जागरण संवाददाता, फतेहपुर: नेशनल हाईवे-2 का चौड़ीकरण करके सिक्स लेन बनाया जाना है, इसके लिए हाईवे किनारे 69 गांवों के 3605 किसानों की जमीन ली जा रही है। इन किसानों को ग्रामीण क्षेत्रों में सर्किल रेट का चार गुना और शहरी क्षेत्रों में दोगुना मुआवजा दिया जा रहा है। प्रशासन ने अब तक 2007 किसानों को करीब नब्बे करोड़ की धनराशि मुआवजे में बांट दी है, इस माह अवशेष किसानों को करीब 32 करोड़ की धनराशि और बांटी जाएगी।
मंगलवार को प्रमुख सचिव राष्ट्रीय राज्य मार्ग ने जरिए वीडियो कांफ्रे¨सग भूमि अधिग्रहण और मुआवजा वितरण की जानकारी सक्षम अधिकारी प्रेम प्रकाश तिवारी से ली, और निर्देश दिए कि एक सप्ताह के अंदर अवशेष लोगों भी मुआवजा राशि बांटी जाए। सक्षम अधिकारी ने बताया कि जिले में मात्र सात गांवों के किसानों को मुआवजा राशि नहीं दी गयी, जिनकी संख्या करीब 1611 है शेष सभी किसानों को मुआवजा की राशि दी गयी है। इन किसानों के मामले की सुनवाई कर एक सप्ताह में वितरण का काम पूरा किया जाएगा।