Move to Jagran APP

82 किसानों की धान की फसलों जांच-पड़ताल लाई गई तेजी

जागरण संवाददाता फतेहपुर धान की तौल कराने वाले 82 किसान अब जांच के दायरे में आ गए है

By JagranEdited By: Published: Tue, 03 Nov 2020 06:20 PM (IST)Updated: Tue, 03 Nov 2020 06:20 PM (IST)
82 किसानों की धान की फसलों जांच-पड़ताल लाई गई तेजी
82 किसानों की धान की फसलों जांच-पड़ताल लाई गई तेजी

जागरण संवाददाता, फतेहपुर : धान की तौल कराने वाले 82 किसान अब जांच के दायरे में आ गए हैं। इन किसानों ने 100 बीघे से अधिक की धान की फसल की बिक्री कराई है, लेकिन अब शासन के निर्देश पर 100 बीघे से अधिक के किसानों की धान की फसलों का सत्यापन करा रही है। ताकि बिचौलियों पर सख्त कार्रवाई हो सके।

loksabha election banner

शासन के निर्देश से पहले खरीद केद्रों में 82 बड़े किसानों धान की तौल करा दी है, लेकिन इनके पास 100 धान की फसल नही है। इनके साथ बिचौलिए ने मिलकर फर्जीवाड़ा करके धान की तौल कराई है। इस पर इनके खिलाफ जांच बैठा दी गई। यह जांच-पड़ताल एसडीएम व तहसीलदार की देख-रेख में इलाके के लेखपाल के साथ तहसील कर्मी कर रहे है। जो सप्ताह भर में रिपोर्ट तहसीलदार को देंगे। किसानों ने यदि बिचौलियों के इशारे में धान की तौल पाई तो दोनों पर कार्रवाई तय है।

रिपोर्ट का इंतजार

-शासन के निर्देशों के तहत ही धान की तौल की जा रही है। जिन किसानों के 100 बीघे से अधिक के फसल धान की है। उसका सत्यापन कराने के बाद ही तौल जाती है और किसानों ने बिचौलिए के इशारे में फर्जीवाड़ा करके तौल कराया है। उन पर कार्रवाई तक है। - रमेश कुमार, डिप्टी आरएमओ


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.