21 रूटों पर दौड़ेंगी रोडवेज की 26 बसें
-लाॉकडाउन का अनुपालन करते शरीरिक दूरी पर बैठेंगे यात्री -प्राइवेट बसों के संचालक भी सक्रिय हुए एआरटीओ से मिले जागरण संवाददाता फतेहपुर ग्रीन जोन में आए जिले के 21 रूटों पर रोडेवेज की 26 बसें यात्रियों को सफर कराएगी। इसके लिए लॉकडाउन के नियमों का अनुपालन करते हुए सीटों पर 50 फीसद यात्री बैठ पाएंगे।
जागरण संवाददाता, फतेहपुर : ग्रीन जोन में आए जिले के 21 रूटों पर रोडवेज की 26 बसें यात्रियों को सफर कराएगी। इसके लिए लॉकडाउन के नियमों का अनुपालन करते हुए सीटों पर 50 फीसद यात्री बैठ पाएंगे। वही प्राइवेट बस संचालक भी रूटों पर बसों को दौड़ाने के लिए अनुमति लेने में सक्रिय होंगे। इसके लिए बस यूनियन के पदाधिकारी लगे हैं और एआरटीओ प्रशासन एके त्रिवेदी को मांगों का ज्ञापन देकर बसों को चलाए जाने की अनुमति डीएम संजीव सिंह से दिलवाए जाने की मांग की है।
एआरएम रोडवेज मक्खनलाल केशरवानी के मुताबिक फतेहपुर-खागा-महेवा घाट, खागा-सैनी पुरामुक्ती, फतेतहपुर - गौती, फतेहपुर- थारियांव -हथगाम, फतेहपुर-जहद्यगीरनगर, फतेहपुर - खागा- किशुनपुर, फतेहुपर- नरैनी-चंदापुर, थरियांव- नरैनी, फतेहपुर-जमरांवा, फतेहपुर- बिदकी, फतेहपुर-खजुहा, फतेहपुर से अमौली- जहानाबाद, फतेहपुर-बहुआ- ललौली, फतेहपुर - ललौली-कोर्राकनक, जहानाबाद, फतेहपुर-बहुआ -दतौली, फतेहपुर- बिदकी रोड-औंग, फतेहपुर-सैनी-मंझनपुर, फतेहपुर- खागा- खखरेडू, फतेहपुर - नौवस्ता रूट पर बसें दौड़ेंगी।