खैराही जंगल से 1.62 प्रतिबंधित मांस बरामद, चार गिरफ्तार
संवाद सूत्र अमौली चांदपुर थाने के खैराही जंगल में पुलिस ने दबिश देकर 1.62 प्रतिबंधित मांस
संवाद सूत्र, अमौली : चांदपुर थाने के खैराही जंगल में पुलिस ने दबिश देकर 1.62 प्रतिबंधित मांस बरामद किया है। वहीं, चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
थाने के गौरी-औंरा गांव के खैराही जंगल में बड़े नाला के पास बुधवार की शाम गोकसी करने की सूचना पुलिस को मिली। एसओ दीन दयाल पुलिस बल के साथ जंगल में कांबिग शुरू कर दी। दो घंटे तक जंगल में खोजने के बाद बड़े नाला के पास कुछ लोग दिखे। पुलिस की आहट पाकर मौके से करीब दस लोग भाग निकले। मौके से गौरी-औंरा निवासी इसरार, बाबू, मेराज व अवाजीपुर गांव निवासी कलीम को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से प्रतिबंधित मांस बरामद हुआ है। पुलिस ने बताया कि आरोपित प्रतिबंधित मांस को पॉलीथीन में पैकेट बनाकर आसपास के गांव में घर-घर पहुंचाते थे।