आग से 15 बीघे गेहूं की फसल जली
संवाद सूत्र मलवां थ्रेसरिग के इंतजार में खड़ी गेहूं की फसल में रविवार की दोपहर अचानक
संवाद सूत्र, मलवां : थ्रेसरिग के इंतजार में खड़ी गेहूं की फसल में रविवार की दोपहर अचानक आग लग गई। कस्बे खेत सटे होने के चलते तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग पर नियंत्रण पाने का प्रयास करने लगे। असफल होने पर अग्निशमन विभाग को सूचना दी। तब तक 15 बीघा गेहूं जलकर राख हो गया।
कस्बा निवासी किसान बलवंत सिंह, यशवंत सिंह, कल्लू सिंह आदि के खेत हैं। कतराई के चक्कर में पकी फसल खेतों में खड़ी थी। दोपहर के समय लगी आग से किसानों की गेहूं की सफल जल गई। सूखी फसल और हवा के चलते महज एक घंटे में फसल जल गई। इससे किसान चिता में डूब गए। बिदकी फायर सर्विस केंद्र से आई दमकल की गाड़ी के जवानों ने आग पर काबू पाया। पीड़ितों की मानें तो 15 बीघा गेहूं की सफल जल गई है। पंचायत चुनाव की मतगणना के चलते कोई भी राजस्व गर्मी गांव नहीं पहुंचा था।