Move to Jagran APP

11 बाल वैज्ञानिक हुए प्रदेश प्रदर्शनी के लिए चयनित

जागरण संवाददाता, फतेहपुर : पर्यावरण के बिना जीव नहीं तो जल के बिना जीवन नहीं जैसी सोच के

By JagranEdited By: Published: Fri, 28 Dec 2018 11:01 PM (IST)Updated: Fri, 28 Dec 2018 11:01 PM (IST)
11 बाल वैज्ञानिक हुए प्रदेश प्रदर्शनी के लिए चयनित
11 बाल वैज्ञानिक हुए प्रदेश प्रदर्शनी के लिए चयनित

जागरण संवाददाता, फतेहपुर : पर्यावरण के बिना जीव नहीं तो जल के बिना जीवन नहीं जैसी सोच के साथ बाल वैज्ञानिकों ने पांच जिलों की इंस्पायर्ड अवार्ड प्रदर्शनी में एक से बढ़कर एक मॉडल पेश किए। मॉडल देखने पहुंची चयन समिति और अतिथियों भी नन्हें वैज्ञानिकों की प्रतिभा को देखकर दंग रह गए। मॉडल के पीछे छिपे रहस्य को बताया तो अतिथियों के हाथ शुभाशीष स्वरूप सिर पर जा पहुंचे। सीडीओ चांदनी ¨सह ने इन 99 मॉडलों को बड़ी ही पारखी नजर देखा। करीब दो घंटे का समय गुजारा और मॉडल प्रस्तुत कर रहे छात्र-छात्राओं से प्रश्न भी पूछे। बेवाकी से दिए गए उत्तर से वह खासी प्रभावित हुई और बच्चों की सोच को सैल्यूट किया। डीआइओएस ने बताया कि 99 मॉडलों में 11 का चयन स्टेट प्रतियोगिता के लिए किया गया है।

loksabha election banner

राजकीय इंटर कॉलेज में शुक्रवार को फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा की संयुक्त प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इंस्पायर अवार्ड और जिले की प्रदर्शनी मेंचयनित छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक मॉडल प्रदर्शनी में रखे। जैव विविधता, पर्यावरण, जल संरक्षण, भूगर्भ, सौर ऊर्जा के मॉडल खासे सराहे गए। इलेक्ट्रिक का बचाव करते हुए सौर ऊर्जा का उपयोग करने पर जोर दिया गया। विशिष्ट अतिथि डॉ. एनबी ¨सह प्रोफेसर वनस्पति विज्ञान, इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने पौधरोपण करते हुए पर्यावरण की महत्ता बताई। हरियाली गुरू के नाम से प्रसिद्धि पा चुके डॉ. ¨सह ने बच्चों को पौधरोपण के लिए प्रेरणा दी। डीआइओएस महेंद्र प्रताप ¨सह, जीआईसी प्रधानाचार्य उदय प्रभात, लेखाधिकारी आनंद विक्रम ¨सह आयोजन की सफलता में जुटे रहे।

निर्णायक मंडल ने मॉडल की उपयोगिता परखी

पांच जिलों के इंस्पायर अवार्ड प्रदर्शनी में स्टेट लेवल के प्रतिभाग के लिए मॉडल छांटने के लिए पूर्व संयुक्त शिक्षा निदेशक एससीईआरटी उत्तराखंड, प्रधानाचार्य दयानंद इंटर कॉलेज ¨बदकी, कु. स्वाती ¨सह परिहार इनोवेशन फेलो एनआएफ इंडिया, प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज अनीता ¨सह ने बारीकी से अध्ययन किया। इसके बाद परिणामों की घोषणा की। यह प्रतिभागी स्टेट के लिए हुए चयनित

1- शिवा कुमार, उच्च प्राथमिक विद्यालय चक रसूलाबाद फतेहपुर।

2- नीरज गुप्ता, डॉ. सत्य नारायण भारतीय विद्यालय, ज्वालागंज फतेहपुर।

3- आशीष कुमार, राजकीय इंटर कॉलेज फतेहपुर

4- लवकुश, उच्च प्राथमिक विद्यालय बल्लान बांदा।

5- कु. मोनिका सोनी, जीजीआईसी फतेहपुर

6- मो. यासीन, हमीरपुर

7- राधा देवी, पूर्व माध्यमिक विद्यालय एलहा, चित्रकूट।

8- जीतेंद्र कुमार, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, राठ।

9- पूजा देवी, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चंदौत, हमीरपुर

10- प्रज्ञा चौरसिया, भारत कुमार हायर सेकेंड्री, हमीरपुर।

11- अजय त्रिपाठी, सरस्वती विद्या मंदिर राठ, हमीरपुर।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.