तालाब से मिट्टी निकालने गए युवक की डूबकर मौत
संवाद सूत्र शमसाबाद दीपावली पर घर की लिपाई पुताई के लिए युवक तालाब से मिट्टी निकालने गया।
संवाद सूत्र, शमसाबाद : दीपावली पर घर की लिपाई पुताई के लिए युवक तालाब से मिट्टी निकालने गया। युवक की तालाब में डूबकर मौत हो गई।
गांव मुबारिकपुर निवासी 28 वर्षीय जितेंद्र कुमार बाथम रविवार शाम घर से कुछ दूर तालाब से घर की पुताई के लिए मिट्टी निकलने गया था। अचानक पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में गिर गया। काफी देर तक घर न आने पर स्वजनों ने तालाब पर जाकर देखा तो एक चप्पल दिखाई दी। जिस पर स्वजनों ने ग्रामीणों की मदद से तालाब में खोजबीन की। कुछ देर बाद उसे निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जिस पर घर में कोहराम मच गया। जितेंद्र के बड़े भाई रामकिशोर ने बताया छह भाई थे। जिसमें दो लोगों की पूर्व में मौत हो चुकी है। जितेंद्र अविवाहित था और सबसे छोटा था। मां विद्यावती का रो रोकर हाल बेहाल हो गया। थानाध्यक्ष आरके रावत ने बताया स्वजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। शव स्वजनों को सौंप दिया गया। पूर्व चेयरमैन विजय गुप्ता ने स्वजनों को सांत्वना दी।