पत्नी से विवाद में युवक ने जान दी
संवाद सूत्र मोहम्मदाबाद पत्नी से विवाद के चलते परेशान युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस न
संवाद सूत्र, मोहम्मदाबाद : पत्नी से विवाद के चलते परेशान युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला सुभान खां निवासी स्व. बाबूराम के इकलौते पुत्र 32 वर्षीय प्रदीप कुमार की शादी चार वर्ष पूर्व हुई थी। उसका पत्नी से विवाद चल रहा था। पत्नी के मायके वालों ने मुकदमा दर्ज करा दिया था। जिससे प्रदीप परेशान रहता था। मंगलवार रात प्रदीप ने घर के बाहर खड़े पेड़ पर मफलर से फांसी लगाकर जान दे दी। बुधवार सुबह मां सुशीला देवी ने पुत्र को फांसी पर लटका देखा तो चीख निकल गई। रोने के आवाजें सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने शव उतारा और पुलिस को सूचना दी। प्रदीप के जनपद मैनपुरी के कुरावली निवासी बहनोई रणवीर ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।