टेंपो की टक्कर से महिला की मौत, दो युवक घायल
संवाद सूत्र कमालगंज मौसी को दवा दिलवाकर घर लौट रहे युवकों की बाइक में पीछे से आ रह
संवाद सूत्र, कमालगंज : मौसी को दवा दिलवाकर घर लौट रहे युवकों की बाइक में पीछे से आ रहे बेकाबू टेंपो ने टक्कर मार दी। इससे दोनों युवक घायल हो गए और उनकी मौसी की मौके पर ही मौत हो गई। घायल युवकों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जनपद कन्नौज थाना तिर्वा के गांव फिरोजपुर निवासी रामकेश की पत्नी लाली देवी शनिवार को अपनी बहन के पुत्र विनोद कुमार व कन्हैया के साथ दवा लेकर बाइक से घर जा रही थीं। दोपहर करीब दो बजे नाला बघार मोड़ पर पीछे से आ रहे टेंपो ने टक्कर मार दी। इससे महिला की मौत हो गई और दोनों युवक घायल हो गए। आसपास के ग्रामीणों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। सीएचसी के डॉ. विकास पटेल ने बताया कि दोनों युवकों की पैरों की हड्डियां बाहर निकल आई थीं। विनोद कुमार ने बताया कि वह फतेहगढ़ स्थित एक चिकित्सक के यहां अपनी मौसी को दवा दिलाकर घर जा रहा था। दारोगा रामसेवक वर्मा व सूर्यप्रकाश उपाध्याय ने जांच की और महिला के स्वजन को घटना की सूचना दी।