संदिग्ध हालात में महिला की गई जान
संवाद सूत्र कंपिल संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हो गई। मृतका के पिता ने ससुरालीजन प
By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Sep 2020 04:33 PM (IST)Updated: Sat, 19 Sep 2020 04:33 PM (IST)
संवाद सूत्र, कंपिल : संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हो गई। मृतका के पिता ने ससुरालीजन पर बेटी के साथ मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया।
क्षेत्र के गांव पुरौरी निवासी सुनील कुमार की पत्नी कमला देवी की शुक्रवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंचे कमला के पिता राम सिंह शाक्य निवासी नयागांव शहवेगपुर थाना कलान जिला शाहजहांपुर ने बेटी के साथ मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया। रामसिंह ने बताया बेटी की शादी छह वर्ष पूर्व राजाराम के पुत्र सुनील कुमार के साथ हुई थी। कमला के पुत्री नंदनी व चार वर्षीय पुत्र देव है। थानाध्यक्ष ने बताया तहरीर नहीं मिली है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें