उफनाती गंगा में महिला ने पुल से लगाई छलांग, नाविकों ने बचाया
जागरण संवाददाता फर्रुखाबाद महिला ने शनिवार सुबह पांचाल घाट पुल की रेलिग पर चढ़कर उ
जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : महिला ने शनिवार सुबह पांचाल घाट पुल की रेलिग पर चढ़कर उफनाती गंगा में छलांग लगा दी। पुल से निकल रहे लोगों ने महिला को कूदते देखकर चीख-पुकार मचाई। पुल के नीचे व घाट पर नाविक और गोताखोर भी मौजूद थे। नाविकों ने पीछा कर गोता खा रही महिला को बचा लिया।
पांचालघाट पर सुबह जनपद हरदोई थाना हरपालपुर के गांव अर्जुनपुर निवासी जयवीर यादव की 55 वर्षीय पत्नी मालती देवी ने पुल की रेलिग पर चढ़कर गंगा में छलांग लगा दी। यह देखकर लोगों ने चीखपुकार मचाई। पुल के नीचे घाट पर मौजूद नाविक व गोताखोरों ने बहकर जा रही महिला का पीछा किया। कुछ दूरी पर महिला को खींचकर नाव में डाल लिया। पांचालघाट चौकी के सिपाही सत्यप्रकाश व सुशील भी आ गए। महिला को चौकी पर ले जाया गया। पूछताछ में महिला मानसिक रूप से परेशान लग रही है। स्वजन को बुलाकर महिला को उनकी सुपुर्दगी में दे दिया गया।