संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत, पति व ससुर हिरासत में
संवाद सूत्र कंपिल संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे पिता ने बेटी
संवाद सूत्र, कंपिल : संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे पिता ने बेटी की हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने महिला के पति व ससुर को हिरासत में ले लिया।
फतेहगढ़ निवासी रिटायर्ड जेल पुलिस कामता प्रसाद ने अपनी 26 वर्षीय बेटी प्रभा का विवाह पांच वर्ष पूर्व कंपिल क्षेत्र के गांव मानिकपुर निवासी रामकिशोर के पुत्र प्रवीन से किया था। पति के किसी अन्य महिला से संबंध होने का शक प्रभा को हो गया था। जिसको लेकर आए दिन दोनों में झगड़ा होता रहता था। प्रवीन अक्सर प्रभा की पिटाई भी कर देता था। शनिवार सुबह इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। जिसके बाद प्रवीन अपनी दुकान पर चला गया। जिसके बाद दोपहर में अचानक प्रभा की तबियत बिगड़ गई। आनन फानन स्वजन महिला को निजी अस्पताल ले गए। जहां महिला की हालत गंभीर होने पर फर्रुखाबाद ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना पर प्रभा के पिता कामता प्रसाद बेटी की ससुराल पहुंचे। बेटी को जहर देकर हत्या करने का आरोप लगा हंगामा काटा। जैसे तैसे ग्रामीणों ने मामले शांत कराया। पुलिस पति व ससुर को हिरासत में लेकर थाने ले आई। थानाध्यक्ष जय प्रकाश यादव ने बताया कि प्रभा के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।