महिला का शव फंदे पर लटका मिला
संवाद सहयोगी कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ज्योनी में संदिग्ध परिस्थिति में महिला का शव कुं
संवाद सहयोगी, कायमगंज : कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ज्योनी में संदिग्ध परिस्थिति में महिला का शव कुंडे में रस्सी के सहारे लटका मिला। स्वजन ने शव को फंदे से उतारा। भाई ने ससुरालीजन पर दहेज को लेकर हत्या का आरोप लगाया।
गांव ज्योनी निवासी भुपेंद्र सिंह वाथम की 22 वर्षीय पत्नी अंजली का पलंग के ऊपर लगे पंखे के कुंडे में रस्सी के सहारे लटका मिला। स्वजन ने कमरे का दरवाजा तोड़ कर शव को फंदे से उतारा। तहसीलदार करमवीर सिंह, सीओ सोहराब आलम व कोतवाली प्रभारी संजय मिश्रा ने जांच की। मौत की सूचना पर जनपद कन्नौज थाना सौरिख के गांव खड़कपुर निवासी भाई रामू व पिता हरीराम अन्य स्वजन के साथ पहुंचे। भाई रामू ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना मिलने पर यहां आए तो देखा कि उनकी बहन मरी पड़ी है। उसने बताया कि अंजली की शादी तीन वर्ष पूर्व हुई थी। उसने आरोप लगाया कि ससुरालीजन ने बहन को मारपीट कर मार डालने के बाद फांसी पर लटका दिया। फांसी लगने से हुई थी किशोर की मौत
संवाद सूत्र, कंपिल : आम के पेड़ से लटके मिले किशोर के शव के मामले में पुलिस आत्महत्या का मामला मान रही। पुलिस ने शुक्रवार देर शाम पिता की तरफ से दी गई तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
शुक्रवार सुबह क्षेत्र के गांव हकीकतपुर निवासी विजय सिंह के 15 वर्षीय पुत्र विनय का शव गांव के ही प्रशांत के सरसों के खेत में खड़े आम के पेड़ पर मफलर से लटकता मिला। पिता ने गांव के ही श्यामपाल व उनके पुत्रों पर किशोर की हत्या कर शव लटका देने का आरोप लगाया था। डा. मान सिंह ने शुक्रवार रात एक बजे किशोर के शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फांसी बताया गया। किशोर के शरीर पर चोट का कोई भी निशान नहीं पाया गया। थाना प्रभारी दिग्विजय सिंह ने बताया तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया था, लेकिन प्रारंभिक छानबीन व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामला हत्या का नहीं आत्महत्या का है।