Move to Jagran APP

शमसाबाद में मां-बेटी को पीटने पर ग्रामीणों ने घेरा स्कूल, प्रधानाध्यापिका हुई बेहोश

संवाद सूत्र शमसाबाद भाई-बहन को छोड़ने स्कूल गई छात्रा को प्राथमिक विद्यालय अलेपुर की इंचाज

By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Jan 2021 05:32 PM (IST)Updated: Thu, 21 Jan 2021 05:35 PM (IST)
शमसाबाद में मां-बेटी को पीटने पर ग्रामीणों   ने घेरा स्कूल, प्रधानाध्यापिका हुई बेहोश
शमसाबाद में मां-बेटी को पीटने पर ग्रामीणों ने घेरा स्कूल, प्रधानाध्यापिका हुई बेहोश

संवाद सूत्र, शमसाबाद : भाई-बहन को छोड़ने स्कूल गई छात्रा को प्राथमिक विद्यालय अलेपुर की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका ने पीट दिया। विरोध पर मां के साथ भी मारपीट की। इस पर ग्रामीणों ने स्कूल की घेराबंदी कर हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामा होता देख इंचार्ज प्रधानाध्यापिका बेहोश हो गईं, जिन्हें अन्य शिक्षक बीआरसी ले गए। मां ने थाने में तहरीर दी। हालांकि बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। अलेपुर निवासी प्रेम सिंह की पुत्री साधना बाबा रामरक्षपाल इंटर कॉलेज व उनकी दूसरी पुत्री कामिनी व पुत्र विकास कुमार प्राथमिक विद्यालय अलेपुर में कक्षा चार में पढ़ते हैं। साधना गुरुवार को बहन कामिनी व भाई विकास को छोड़ने स्कूल गई। आरोप है कि इंचार्ज प्रधानाध्यापिका नगमा सिद्दीकी ने साधना के साथ अभद्रता कर दी। साधना ने विरोध किया तो उन्होंने उसे पीट दिया। जानकारी पर साधना की मां सुशीला देवी आईं और विरोध किया। इस पर उनके साथ भी मारपीट कर दी गई। जानकारी होने पर काफी संख्या में ग्रामीण स्कूल पहुंचे और हंगामा करने लगे। हंगामा होने से इंचार्ज प्रधानाध्यापिका बेहोश हो गईं तो अन्य शिक्षक उन्हें बीआरसी ले गए। हंगामा होने की जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सुशीला देवी ने इंचार्ज प्रधानाध्यापिका नगमा सिद्दीकी के खिलाफ तहरीर दी। जानकारी पर बीईओ शिवशंकर मौर्य, अन्य स्कूलों के शिक्षक व इंचार्ज प्रधानाध्यापिका थाने पहुंच गए। यहां दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ आरोप लगाए। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। सुशीला देवी ने आरोप लगाया कि इंचार्ज प्रधानाध्यापिका ने उनकी पुत्री व उसके साथ मारपीट की। वहीं इंचार्ज प्रधानाध्यापिका ने बताया कि उन्होंने छात्रा साधना के साथ कोई मारपीट नहीं की। सुशीला देवी ने स्कूल आकर उनके साथ हाथापाई कर दी। एसओ आरके रावत व बीईओ ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.