सतर्कता: सड़क पर 'यमराज' से बचाएंगे यातायात के नियम
जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : दिन पर दिन होता जनसंख्या विस्फोट और सिकुड़ते संसाधनों के कार
जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : दिन पर दिन होता जनसंख्या विस्फोट और सिकुड़ते संसाधनों के कारण सड़क हादसों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। बड़ी तादात में लोग जान गंवा रहे हैं। यातायात के नियमों के अभाव में या फिर अनदेखी सड़क हादसों की संख्या में बढ़ोत्तरी का बड़ा कारण है। इसलिए सड़क पर यातायात के नियम ही 'यम' से बचाएंगे। इसलिए सड़क पर यातायात के नियमों का शतप्रतिशत पालन करें।
तेज रफ्तार महज दिमागी फितूर
लोगों की सोच है कि तेज रफ्तार के कारण मंजिल पर जल्दी पहुंचेंगे, लेकिन ऐसा नहीं है। यदि आप तेज रफ्तार जा रहे हैं तो आपको बार-बार ब्रेक का इस्तेमाल करना पड़ेगा। इससे माइलेज भी कम आएगा और समय उतना ही लगेगा। क्योंकि 40 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा रफ्तार से वाहन चलाने में आपको ब्रेक का इस्तेमाल कम होगा और हादसे का भी गुंजाइश नहीं रहेगी। पर्याप्त नींद लेने के बाद ही चलाएं वाहन
रात भर जागकर लगातार वाहन नहीं चलाना चाहिए। बिना नींद पूरी किए वाहन चलाते वक्त कभी भी झपकी आने की संभावना होती है। यदि झपकी आई तो आप और आपका वाहन हादसे का शिकार हो सकता है। टेस्ट प्रक्रिया हो सख्त
उपसंभागीय परिवहन अधिकारी मो. हसीब का कहना है कि वाहन चालक को लाइसेंस तभी दिया जाता है जब वह 18 वर्ष की उम्र पूरी कर चुका हो। लाइसेंस जारी होने से पहले उसका टेस्ट भी लिया जाता है। इसमें यातायात नियमों का भी टेस्ट होता है। उन्होंने कहा कि टेस्ट प्रक्रिया को सख्त करना चाहिए। स्वयं भी लोगों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक होना चाहिए।