Move to Jagran APP

टोना टोटका के शक में हुआ था विवाद

संवाद सहयोगी कायमगंज गांव मोती नगला में बुधवार को हुई किसान की हत्या के मामले की पृष्ठभ

By JagranEdited By: Published: Thu, 01 Apr 2021 10:26 PM (IST)Updated: Thu, 01 Apr 2021 10:26 PM (IST)
टोना टोटका के शक में हुआ था विवाद
टोना टोटका के शक में हुआ था विवाद

संवाद सहयोगी, कायमगंज : गांव मोती नगला में बुधवार को हुई किसान की हत्या के मामले की पृष्ठभूमि में पारिवारिक कृषि भूमि के बंटवारे का विवाद तो पुराना था, लेकिन घटना के दिन विवाद की शुरुआत टोना टोटका कराए जाने के शक में महिलाओं के बीच हुई, जो बड़े उपद्रव का सबब बनकर हत्या जैसे जघन्य कृत्य तक पहुंच गई।

loksabha election banner

गांव मोती नगला में 50 वर्षीय दिव्यांग किसान सर्वेश यादव की गोली मार कर हत्या उनके सगे भतीजे सत्येंद्र यादव ने की थी। जिसमें उनकी मां फूल श्री, पत्नी रामदुलारी, पुत्र जीत सिंह, पुत्रवधू कन्यावती व भाई महेश आदि घायल हुए थे। इस कांड की पृष्ठभूमि में भूमि विवाद की रंजिश तो बताई ही जा रही है, लेकिन मृतक की पुत्री संगीता, मोहिनी व अन्य स्वजन के मुताबिक घटना वाले दिन विवाद की शुरुआत टोना टोटका के शक के कारण शुरू हुई। मृतक व आरोपित पक्षों के घर आसपास ही हैं। जिससे छतें मिली हुई हैं। पिछले कुछ दिनों से इन घरों के बाहर हरी चूड़ियां, सिदूर, कलावा, चावल व अन्य पूजा सामग्री वाली वस्तुएं फेकीं जा रहीं थीं। जिससे दोनों परिवारों को एक दूसरे पर टोना टोटका कराने का शक था। इसी शक पर बुधवार सुबह महिलाओं में कहासुनी शुरू हुई। विवाद बढ़ जाने पर सत्येंद्र पक्ष के लोग छत के रास्ते से सर्वेश के घर में उतर आए थे, महिलाओं पर भी लाठी डंडों से हमला करने के साथ सर्वेश की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद से हत्या आरोपित श्रीकृष्ण यादव व उनके पुत्र सत्येंद, जगदीश, रघुवीर, उदयवीर व धर्मेंद्र यादव सहित परिवार के सभी लोग घर छोड़ कर भाग गए हैं। खेत में छिपी मिलीं उनके परिवार की दो महिलाओं को पुलिस ने पूछताछ के बाद स्वजन के सुपुर्द कर दिया। वह महिलाएं भी कहीं और चली गईं। घटना के बाद से आरोपित पक्ष के दुधारू पशु भूखे प्यासे खड़े हैं। मृतक सर्वेश के घर आए रिश्तेदार जो आरोपित पक्ष के भी रिश्तेदार हैं। वह उन मवेशियों के लिए चारा पानी की व्यवस्था करा रहे थे। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। सर्विलांस व विभिन्न सूत्रों से आरोपितों की सटीक सूचनाएं मिल रही हैं। जिससे आरोपित शीघ्र ही जेल में होंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.